मत कर माया का गुमान माया अपनी नहीं
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२
अपनी नहीं, संग में चलनी नहीं-०२
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२
बेटा बेटा मत कर, बेटा अपना नहीं-०२
तूने खूब लड़ाये लाड़, मुख से बोलता नहीं-०२
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२
मत कर बहुओं का गुमान, बहु तो अपनी नहीं-०२
दो दो देती गाय दूध, वो पिलाती नहीं-०२
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२
बेटी बेटी मत कर, बेटी अपनी नहीं-०२
इसको ले जा जमाई दूर, फिर ये पूछती नहीं-०२
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२
पोते पोते मत कर, पोते अपनी नहीं-०२
अरे रे चलते हैं मुंह फिर, पानी पिलाते नहीं-०२
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२
और इस भजन को भी देखें: कितना सुन्दर नाम जपेगा कोई कलियुग में
ना कर काया का गुमान, काया अपनी नहीं-०२
ये तो चिता में हो जाए राख, ढूंढ़े मिलती नहीं-०२
मत कर माया का गुमान, माया अपनी नहीं-०२


