|

भजन में रंग बरसे

  • Bhajan Mein Rang Barse

भजन में रंग बरसे, रंग बरसे-०४

प्रभु जी मेरे कान हुए बेकार-०२
भजन सुनने मन तरसे, मन तरसे-०२
भक्त मैंने कान दिए अनमोल-०२
भजन सुनो मन भर के, मन भर के-०२
भजन में रंग बरसे, रंग बरसे-०२

प्रभु जी मेरी आँखे हुई बेकार-०२
दरश को मन तरसे, मन तरसे-०२
भक्त मैंने आँखे दिए अनमोल-०२
दरश करो मन भर के, मन भर के-०२
भजन में रंग बरसे, रंग बरसे-०२

प्रभु जी मेरे हाथ हुए बेकार-०२
माला जपने को मन तरसे, मन तरसे-०२
भक्त मैंने हाथ दिए अनमोल-०२
सेवा तो करो मन भर के, मन भर के-०२
भजन में रंग बरसे, रंग बरसे-०२

और इस भजन को भी देखें: जिसको जीवन में मिला सत्संग है

प्रभु जी मेरी काया हुई बेकार-०२
गंगा नहाने मन तरसे, मन तरसे,
भक्त मैंने काया दिए अनमोल-०२
गोता लगाओ मन भर के, मन भर के-०२
भजन में रंग बरसे, रंग बरसे-०२


मिलते-जुलते भजन...