काशी में उतरे देव

  • Kashi Mein Utre Dev

हर हर महादेव, हर हर गंगे,
कार्तिक पूनम की रात है आई,
काशी ने दीपों की चादर ओढ़ाई,
चौरासी घाटों पर दीप जले हैं,
जैसे धरती पर तारे उतरे हैं,
गंगा की लहरों में रौशनी नाची,
हर दिल में बसी है, शिव की झांकी,
देव दिवाली देव दिवाली, जगमग काशी रात निराली,
हर हर महादेव बम बम बम बम भोले,
गंगा तट पर दीप सजा ले।

त्रिपुरासुर का अंत हुआ जब,
भोलेनाथ त्रिपुरारी कहलाये,
देवों ने मिलकर दीप जलाये,
काशी में उत्सव मनाये,
गंगा की लहरों में रौशनी नाची,
हर दिल में बसी है, शिव की झांकी,
देव दिवाली देव दिवाली-०२
जगमग काशी रात निराली रात निराली,
हर हर महादेव बम बम बम बम भोले,
गंगा तट पर दीप सजा ले,\
शंख बजे घंटे गूंजे,
डमरू की धुन पर आरती गूंजे,
काशी के कोतवाल, खड़े हैं द्वार,
भक्तों पर बरसे, शिव का प्यार।

और इसे भी देखें: आई देव दिवाली

हाथों में दीपक, मन में आस्था,
लहरों पर तेरे, हर एक प्रार्थना,
जो भी आये इस पावन घाट,
पाए शिव का आशीर्वाद,
देव दिवाली देव दिवाली-०२
जगमग काशी रात निराली रात निराली,
हर हर महादेव बम बम बम बम भोले,
गंगा तट पर दीप सजा ले,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
जय जय काशी-०२
ॐ नमः शिवाय-०३
काशी की रात में दीप जले।


मिलते-जुलते भजन...