| |

धनतेरस आई लक्ष्मी मैया घर आना

  • Dhanteras Aai Lakshmi Maiya Ghar Aana

सुनो सुनो आज खुशियों का पैगाम आया है,
मेरे आँगन में माँ लसक्ष्मी का नाम आया है।

दीप जलाकर राह सजाई, फूलों की बरसात,
धनतेरस की पावन बेला, आ जाओ माँ आज,
जय लक्ष्मी माता, जय धन्वंतरि भाग भगवान,
धनतेरस आई, लक्ष्मी मैया घर आना
मेरे सूने घर को, खुशियों से सजाना,
दीपों की ये ज्योति, तुम्हें आवाज लगाए,
आओ मेरी मैया, घर में मंगल हो जाए,
धनतेरस आई लक्ष्मी मैया घर आना,
अपने चरणों की कृपा बरसाना।

चौकठ पर रंगोली सजाई, फूलों की माला भी लाई,
चांदी जैसी चांदनी चमके, दीपों ने महफ़िल सजाई,
ना मांगू मैं ऊँचे महल, ना मांगू सोने का हार,
बस घर में सुख शांति रहे माँ, बना रहे तेरा प्यार,
तेरे आने की आस लगाकर, बैठा हूँ दरबार में,
मेरी छोटी सी पूजा स्वीकारो, माँ इस त्यौहार में,
धनतेरस आई लक्ष्मी मैया घर आना,
मेरे सूने आँगन को, खुशियों से सजाना,
दीपों की ये ज्योति, तुम्हें आवाज लगाए,
आओ मेरी मैया, घर में मंगल हो जाए ।

जिस घर में माँ का नाम गूंजे, उस घर में उजियारा हो,
जिसके मन में दया बसी हो, उसका जीवन प्यारा हो,
मेहनकरनतार वालों के घर में, सफलता के फूल खिलाना,
भूखे को भोजन मिल जाय, ऐसा जग संसार बनाना,
हर चेहरे पर हंसी खिले, माँ हर दिल विश्वास रहे,
तेरी कृपा की छाया में, माँ हर घर मधुमास रहे।

अमृत कलश लेकर आये, धन्वंतरि भगवान,
आरोग्य का वरदान मिले, रौशन हो हर इंसान,
तन स्वस्थ रहे मन निर्मल हो, जीवन सदभाव रहे,
हर प्राणी के जीवन में, माँ खुशियों का बहाव रहे,
हे धन्वंतरि दया के सागर, सबपर कृपा बरसाना,
निरोगी काया निर्मल मन का, सब वरदान दिलाना।

और इसे भी देखें: कुबेराय शरणं ममः भजन

आँगन में जब दीप जलेंगे, अंधियारे सब दूर होंगे,
लक्ष्मी के शुभ क़दमों से, सपने सब पुरे होंगे,
माँ तेरी तस्वीर सजाकर, मन में तेरा ध्यान करूँ,
हर सुबह तेरी पूजा करके, तेरा हीं गुणगान करूँ,
धन से पहले धर्म मिले माँ, मन में सच्चाई आए,
तेरी कृपा से हर परिवार, प्रेम की ज्योत जलाए,
बोलो लक्ष्मी माता की जय,
धनतेरस आई, लक्ष्मी मैया घर आना,
मेरे सूने आँगन को, खुशियों से सजाना,
दीपों की ये ज्योति, तुम्हें आवाज लगाए,
आओ मेरी मैया, घर में मंगल हो जाए,
धन्वंतरि भगवान का जयकारा लगाना,
लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना,
हर घर खुशियों के दीप जलना-०२
धनतेरस का पावन पर्व मानना,
आना माँ लक्ष्मी, मेरे द्वार आना,
प्रेम और दया का दीप जलना,
धनतेरस की इतनी सी अरदास है माँ,
हर घर में खुशियों का वास रहे माँ,
जय लक्ष्मी माता, जय धन्वंतरि भगवान,
शुभ धनतेरस, जय माता दी।


मिलते-जुलते भजन...