| |

मैया जी मैं अर्ज करूँ

  • Maiya Ji Main Arj Karun

मैया जी मैं तो अर्ज करूँ, घर मेरे आ जाना,
मैं बैठी प्रतीक्षा में, देखो भूल ना जाना,
मैया जी मैं तो अर्ज करूँ, घर मेरे आ जाना।

चन्दन चौकी मैंने बिछाई-०२
लाली चुनरिया लाई,
हो तुमसे प्रीत लगी, नाता तुम भी निभाना,
मैया जी मैं तो अर्ज करूँ, घर मेरे आ जाना।

शोभा तेरी सबसे निराली-०२
तुझसे हीं सारी खुशहाली-०२
मंगल सबका करने वाली,
दुखड़े सबके हरने वाली,
दया तेरी चाहूँ माँ, सौगातें बरसाना,
मैया जी मैं तो अर्ज करूँ, घर मेरे आ जाना,
जय जयकार बोलो, जय जयकार,
माँ लक्ष्मी की बोलो, जय जयकार।

तुमसे हीं पहचान मिले हैं -०२
मान और सम्मान मिले हैं -०२
जिसपे तेरी हो मेहरबानी, उसकी हो जाए दुनिया दीवानी,
वारे न्यारी करदो माँ, करूँ तेरा शुक्राना,
मैया जी मैं तो अर्ज करूँ, घर मेरे आ जाना।

और इस भजन को भी देखें: मेरे भाग्य जगा दो माँ लक्ष्मी

जग जननी माँ, जय जय भवानी-०२
विष्णुप्रिया हे जग कल्याणी-०२
क्षमा करो माँ सब नादानी,
बेहतर करदो ना जिंदगानी,
बदल के किस्मत माँ, सोये भाग जगाना,
मैया जी मैं तो अर्ज करूँ, घर मेरे आ जाना-०३


मिलते-जुलते भजन...