| |

सारे जग की भाग्य विधाता है वैभव लक्ष्मी माता है

  • Saare Jag Ki Bhagya Vidhata Hai Vaibhav Lakshmi Mata Hai

सारे जग की भाग्य विधाता है, वैभव लक्ष्मी माता है-०४

जिसपर माँ की कृपा होये-०२
वो प्राणी नहीं दुःख में रोये-०२
सबकुछ इनसे मिल जाता है, वैभव लक्ष्मी माता है,
सारे जग की भाग्य विधाता है, वैभव लक्ष्मी माता है।

धन दौलत बरसाने वाली-०२
अरे सबके काम बनाने वाली,
सबके काम बनाने वाली,
सुख वैभव की जो दाता है, वैभव लक्ष्मी माता है,
सारे जग की भाग्य विधाता है, वैभव लक्ष्मी माता है।

वेद पुराण भी महिमा गाते-०२
देव ऋषि नर-नारी ध्याते-०२
हर कोई माँ को मनाता है, वैभव लक्ष्मी माता है,
सारे जग की भाग्य विधाता है, वैभव लक्ष्मी माता है।

और इस भजन को भी देखें: मेरे अंगना में आयी लक्ष्मी माँ

विष्णुप्रिया माँ जय हो तुम्हारी-०२
माँ तुम्ही सृष्टि की पालनहारी,
तुम्हीं सृष्टि की पालनहारी,
भक्तों की जीवन दाता है, वैभव लक्ष्मी माता है,
सारे जग की भाग्य विधाता है, वैभव लक्ष्मी माता है-०२


मिलते-जुलते भजन...