आओ लक्ष्मी मैया मेरे घर दिवाली है
आज अमावस की रात निराली, सज गई धरती जगमग दिवाली,
फूलों से सजा है माँ का द्वार, आ जाओ मैया करो उपकार।
चौखट पे तेरे दीप सजाये, मन में तेरे नाम के ज्योत जलाये,
रंगोली के रंग पुकारे,आओ मैया भाग्य संवारो,
खाली झोली भर दो मैया, दुःख के बादल हर दो मैया,
तेरे कृपा की छाँव मिले, हर चेहरे पर मुस्कान खिले,
तेरे आने की आस लगी है, हर धड़कन प्यास जगी है,
खोल दिए हैं मन के द्वारे, आओ मैया भक्त पुकारे,
आओ लक्ष्मी मैया मेरे घर दिवाली है, तेरे आने से माँ हर रात उजाली है,
आओ लक्ष्मी लक्ष्मी लक्ष्मी माई मेरे घर दिवाली है, तेरे आने से माँ हर रात उजाली है,
जय लक्ष्मी माता माता, जय गणेश देवा देवा, तेरे नाम से रौशन हो जीवन हमारा,
दीपों का माला माला खुशियों का मेला मेला , आया है मैया त्यौहार सुनहरा .
संग में गणपति बप्पा को लाना, रिद्धि सिद्धि का वर दे जाना,
मोदक की खुशबू फूलों की माला, तेरे बिना माँ कौन रखवाला,
ना सोना माँ ना जा चांदी मांगे, बस तेरे चरणों में जगह हम मांगे,
घर में रहे प्रेम का उजियारा, ख़ुशी से भर जाए संसार हमारा,
आओ लक्ष्मी मैया मेरे घर दिवाली है, तेरे आने से माँ हर रात उजाली है,
आओ लक्ष्मी लक्ष्मी लक्ष्मी माई मेरे घर दिवाली है, तेरे आने से माँ हर रात उजाली है।
जिस घर में माँ तेरा नाम रहे, उस घर में खुशियों की शाम रहे,
जिस मन में सच्ची श्रद्धा हो, उसपर तेरी कृपा की छाया हो,
हर घर में सुख और शांति हो, हर दिल में प्रेम की ज्योति हो,
कोई भी आँख ना रोने पाए, हर आँगन में खुशहाली आये,
जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता,
जय गणेश देवा, जय गणेश देवा,
आओ लक्ष्मी मैया मैया मेरे घर दिवाली है, तेरे आने से माँ हर रात उजाली है,
आओ लक्ष्मी लक्ष्मी लक्ष्मी माई मेरे घर दिवाली है, तेरे आने से माँ हर रात उजाली है।
इसे भी देखें: सारे जग की भाग्य विधाता है वैभव लक्ष्मी माता है
दीप जले खुशियां बरसे, तेरे भक्त तेरे दर पे बरसे,
कर दो मैया इतनी मेहरबानी, खुशियों से भर दो दुनिया सारी,
शुभ दीपावली, जय माता लक्ष्मी, जय श्री गणेश।






