दे दो ये वरदान
मैं नाम कमाऊं जग में, बड़ा बन जाऊं धनवान,
हे माँ लक्ष्मी हमको भी दे दो ये वरदान-०२
मैं नाम कमाऊं जग में,
मैं नाम कमाऊं जग में, बड़ा बन जाऊं धनवान,
हे माँ लक्ष्मी हमको भी दे दो ये वरदान-०२
ये तो बता दो माँ लक्ष्मी,
कैसे खुश तुमको करना है-०२
मुझको को भी अपना जीवन,
बस खुशियों से हीं भरना है -०२
ये तो बता दो माँ लक्ष्मी, कैसे खुश तुमको करना है,
मुझको को भी अपना जीवन, बस खुशियों से हीं भरना है,
मुझपे भी कृपा करदो,
मुझपे भी कृपा करदो, माँ लक्ष्मी कृपा निधान,
हे माँ लक्ष्मी हमको भी दे दो ये वरदान-०२
जिसपे तुम्हारी कृपा हो जाती, वो तो तर जाता है,
माँ वो तो तर जाता है,
तुमको जो है पूजता, जीवन खुशियों से भर जाता है,
खुशियों से भर जाता है,
जिसपे तुम्हारी कृपा हो जाती, वो तो तर जाता है,
तुमको जो है पूजता, जीवन खुशियों से भर जाता है,
दिन-रात तुम्हारा करता,
दिन रात तुम्हारा करता, माँ लक्ष्मी मैं गुणगान,
हे माँ लक्ष्मी हमको भी दे दो ये वरदान-०२
धन कुबेर के माँ लक्ष्मी, तुमसे हीं खजाने मिलते हैं,
तुमसे हीं खजाने मिलते हैं,
आपके चरण जहाँ पड़ते, खुशियों के कमल वहां खिलते हैं,
खुशियों के कमल वहां खिलते हैं,
धन कुबेर के माँ लक्ष्मी, तुमसे हीं खजाने मिलते हैं,
आपके चरण जहाँ पड़ते, खुशियों के कमल वहां खिलते हैं,
तुम ममता का सागर हो,
तुम ममता का सागर हो, माँ लक्ष्मी हो दयावान,
हे माँ लक्ष्मी हमको भी दे दो ये वरदान-०२
और इस भजन को भी देखें: हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ
चरणों तुम्हारे विनती है, करुणा भरी दृष्टि कर दो माँ,
करुणा भरी दृष्टि कर दो माँ,
दूर करो विपदा मेरी, मेरे भंडारे भर दो माँ,
मेरे भंडारे भर दो माँ,
चरणों तुम्हारे विनती है, करुणा भरी दृष्टि कर दो माँ,
दूर करो विपदा मेरी, मेरे भंडारे भर दो माँ,
मेरी भी इस दुनिया में,
मेरी भी इस दुनिया में, बड़ी ऊँची करदो शान,
हे माँ लक्ष्मी हमको भी दे दो ये वरदान-०३



