जय जय लक्ष्मी माता
जय जय लक्ष्मी माता, जय जय लक्ष्मी माता,
हो ओ ओ जय जय लक्ष्मी माता,
जय जय लक्ष्मी माता, जय जय लक्ष्मी माता,
तेरे चरणों में माँ, जग ने शीश झुकाया।
कमल विराजे हाथों में, मुख पर तेज निराला,
जिस घर तू मुस्काये माता, खिल उठे भाग्य का उजाला,
आ आ आ
जय जय लक्ष्मी माता, जय जय लक्ष्मी माता,
तेरे नाम का दीप जलाये, मिट जाए मन का अँधियारा।
तेरी कृपा की एक किरण से, जीवन हो उजियारा,
तेरे नाम को जो भी जपता, तू बनती उसका सहारा,
जय जय लक्ष्मी माता, जय जय लक्ष्मी माता,
तेरे नाम का दीप जलाये, मिट जाए मन का अँधियारा।
कमल आसन पर बैठी माँ, चारो और उजियारा,
तेरी महिमा गाए जग सारा, तूने भाग्य संवारा,
खली झोली लेकर आये, भरदे माँ विश्वास,
टूटे मन को शक्ति देना, रखना सदा अपने पास,
दीप जले जब संध्या में, तेरा नाम पुकारे,
श्री महालक्ष्मी नाम जापे, संकट सारे टाले,
घर में सुख हो मन में शांति, रिश्तों में हो प्यार,
तेरी कृपा से माँ हर दिन लगे, हमें त्यौहार,
तेरी ममता सागर जैसी, तेरा प्रेम निराला,
माँ लक्ष्मी जिसके संग हो, उसका जीवन हो उजियाला।
और इसे भी देखें : लक्ष्मी गजानन का शुभ आगमन
जय जय लक्ष्मी माता, जय जय लक्ष्मी माता,
तेरे चरणों में माँ, जग ने शीश झुकाया,
माँ लक्ष्मी माँ लक्ष्मी, चरणों में स्थान देना,
भक्ति देना शक्ति देना, सच्चा सम्मान देना,
माँ लक्ष्मी माँ लक्ष्मी, ये चरणों में स्थान देना,
भक्ति देना शक्ति देना, सच्चा सम्मान देना,
धन आये तो अहंकार ना आये, मन में दया जगाना,
जीवन की अंतिम सांस तलक माँ, अपना नाम जपाना,
जय जय लक्ष्मी माता, जय जय लक्ष्मी माता,
तेरी कृपा से माँ, हर घर खुशियों से भर जाए,
जिसके मन में तेरा नाम हो, उसका जीवन संवर जाए,
माँ लक्ष्मी की जय, महा लक्ष्मी माता की जय,
तेरे चरणों में माँ, बारम्बार प्रणाम।




