|

माँ तेरी भक्ति ने दर्द मिटा दिया

  • Maa Teri Bhakti Ne Dard Mita Diya

माँ तेरी भक्ति ने दर्द मिटा दिया,
आंसू को भी तूने दुआ बना दिया,
जब टुटा दिल इस दुनिया में,
माँ तूने जीना सिखा दिया।

जिसको अपना समझा वही बदल गया,
मेरा हर सपना पल में बिखर गया,
जब कोई भी पास मेरे ना रहा,
माँ तेरा आँचल मेरा घर बन गया,
माँ तेरी भक्ति ने दर्द मिटा दिया,
आंसू को भी तूने दुआ बना दिया,
जब टुटा दिल इस दुनिया में,
माँ तूने जीना सिखा दिया।

तेरा नाम लूं तो सुकून मिलता है,
सूखा दिल फिर से फूल खिलता है,
तेरी कृपा से साँसे चलती है,
माँ तुझसे हीं मेरा रिश्ता है,
तेरे दर पे जो भी सिर झुकता है,
खली दामन भी भर जाता है,
रोते चेहरे भी हंस पड़ते है,
माँ तेरा प्यार चमत्कार दिखाता है,
माँ तेरी भक्ति ने दर्द मिटा दिया,
आंसू को भी तूने दुआ बना दिया,
जब टुटा दिल इस दुनिया में,
माँ तूने जीना सिखा दिया।

दुर्गा माँ लोकप्रिय भजन: सर पे हाथ है माँ का

हर जनम बस तेरा भक्त बनूं ,
तेरे चरणों में हीं जीवन चुनूं,
दुनिया चाहे लाख मुझे ठुकराए,
माँ मैं तेरा नाम लेकर चलूं,
तेरी ममता सबसे प्यारी है,
तेरे बिना दुनिया अधूरी है,
जो तेरी शरण में आ जाता,
उसकी किस्मत भी पूरी है,
माँ तेरी भक्ति ने दर्द मिटा दिया,
आंसू को भी तूने दुआ बना दिया,
जब टुटा दिल इस दुनिया में,
माँ तूने जीना सिखा दिया,
जय माँ, जय माँ,
तेरे चरणों में हीं मेरा संसार माँ।


मिलते-जुलते भजन...