मैया लक्ष्मी मेरे घर आती रहो
रस्ता निहारूँ, घर को सजाऊँ,
ओ ओ ओ…
रस्ता निहारूँ घर को सजाऊँ, तुलसी के चौरे पे दीपक जलाऊँ,
अर्जी ये तुमसे लगाऊँ,
मैया लक्ष्मी मेरे घर आती रहो, हमपे अपनी कृपा बरसाती रहो-०२
आ आ आ आ…
आ आ आ आ…
तेरा वरदान ऐसे हीं मिलता रहे, तेरी कृपा से सब काम चलता रहे,
जय हो लक्ष्मी माँ, जय हो लक्ष्मी माँ-०२
तेरा वरदान ऐसे हीं मिलता रहे, तेरी कृपा से सब काम चलता रहे,
कभी महसूस ना हो तेरी कमी, तेरा दर्शन हमेशा हीं मिलता रहे,
पूजन करूँ नित्य भोग लगाऊँ, आठो पहर बस तुमको हीं ध्याऊँ,
अर्जी ये तुमसे लगाऊँ,
मैया लक्ष्मी मेरे घर आती रहो, हमपे अपनी कृपा बरसाती रहो-०२
ओ ओ ओ ओ…
ओ ओ ओ ओ…
ओ ओ ओ ओ…
ओ ओ ओ ओ…
मेरा क्या है करूँ जो मैं अर्पण तुझे, कर दिया है ये जीवन समर्पण तुझे,
जय हो लक्ष्मी माँ, जय हो लक्ष्मी माँ-०२
ओ मेरा क्या है करूँ जो मैं अर्पण तुझे, कर दिया है ये जीवन समर्पण तुझे,
क्या बताऊँ तुझे मैं अपनी व्यथा, अंतर्यामी है तू सब पता है तुझे,
गन तेरे गाउँ सबको सुनाऊँ, हर दम हीं तेरे जयकारे लगाऊँ,
अर्जी ये तुमसे लगाऊँ,
मैया लक्ष्मी मेरे घर आती रहो, हमपे अपनी कृपा बरसाती रहो-०२
इसे भी देखें: जगत में हो रही जय जयकार लक्ष्मी मैया के स्वागत में
आ आ आ आ…
आ आ आ आ…
तीनों लोको के तू महारानी है माँ, सब हैं याचक यहाँ तू दानी है माँ,
जय हो लक्ष्मी माँ, जय हो लक्ष्मी माँ-०२
तीनों लोको के तू महारानी है माँ, सब हैं याचक यहाँ तू दानी है माँ,
सुख समृद्धि की मुझे आशीष दे, धन वैभव मिले ये शुभाशीष दे,
भक्ति करूँ तेरी सेवा करूँ, करके जतन सारी तुझको रिझाऊं,
अर्जी ये तुमसे लगाऊँ,
मैया लक्ष्मी मेरे घर आती रहो, हमपे अपनी कृपा बरसाती रहो-०२
वीडियो देखें के लिए लिंक को दबाएं : https://youtu.be/_wsi1975cyo



