हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ
हे माँ लक्ष्मी लक्ष्मी धन बरसाओ, सूनें घर में खुशियां लाओ,
तेरी चरणों में शीश झुकाऊं, माँ मेरी झोली भर जाओ,
हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ, मेरे घर घर में बरकत लाओ,
दूर करो माँ दुःख और दरिद्रता, सुख समृद्धि से घर सजाओ।
कमल के आसन पर बैठी माँ, चेहरे पर है नूर तुम्हारा,
तेरी कृपा जिस घर पर बरसे, चमक उठे भाग्य का तारा,
तेरे द्वार पे आस लगाकर, खाली हाथ मैं आयी हूँ,
दया करो माँ कृपा करो माँ, तेरी शरण में आयी हूँ,
हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ, मेरे घर में बरकत लाओ ।
मेहनत का फल मीठा करदो, रुके हुए सब काम बना दो,
मेरे घर के हर कोनें में, खुशियों के दीप जला दो,
धन के भंडार भरे रहे माँ, धन की कभी कमी ना आये,
तेरी कृपा बनी रहे माँ, हर दिन मंगलमय हो,
हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ, मेरे घर में बरकत लाओ।
माँ जो कर्ज के बोझ तले हैं, उनको राह दिखा देना,
मेहनत करने वाले हाथों में, खुशियों का फल दिला देना,
जिस घर में चूल्हा मुश्किल से जले, उस घर में खुशहाली आये,
तेरी कृपा से हर परिवार, फिर से मुस्कुराये,
हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ, हर दुखियारी के दुःख मिटाओ।
सोने चांदी से बढ़कर माँ, तेरा आशीर्वाद निराला,
तेरी भक्ति तेरा भरोसा, जीवन का है उजियाला,
धन दो माँ पर धर्म भी देना, मन में दया जगाये रखना,
मेरे घर की लक्ष्मी बनकर, अपना आशीष बनाये रखना,
हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ, हर दुखियारी के दुःख मिटाओ,
सोने चांदी से बढकर माँ, तेरा आशीर्वाद निराला,
तेरी भक्ति तेरा भरोसा, जीवन का है उजियाला,
धन दो माँ पर धर्म भी देना, मन में दया जगाये रखना,
मेरे घर की लक्ष्मी बनकर, अपना आशीष बनाये रखना,
हे माँ लक्ष्मी धन बरसाओ, सद्बुद्धि का दीप जलाओ,
शुक्रवार को दीप जलाऊं, तेरा पावन नाम मैं गाऊं,
लाल चुनरिया तुझको ओढ़ाकर, मन की बात सुनाऊं,
जय महालक्ष्मी जय जगदम्बे, तेरी महिमा सबसे न्यारी,
तेरी चरणों में बीते जीवन माँ, रखना लाज हमारी।
और इस भजन को भी देखें: माता लक्ष्मी मेरी भी किस्मत बना दो ना
आओ माँ मेरे घर आओ, अपने कृपा की ज्योत जलाओ,
धन धान्य और सुख दे देना, अपना आशीष सदा बरसाओ,
जय लक्ष्मी माता-०२
सबके घर खुशहाली लाना, जय लक्ष्मी माता,
जय लक्ष्मी माता, भक्तों का सम्मान बढ़ाना।





