| | |

जग में सुन्दर हैं दो नाम

  • Jag Mein Sundar Hain Do Naam

जग में सुन्दर हैं दो नाम,
दो नाम-०३
जग में सुन्दर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम-०२
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम-०२
जग में सुन्दर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम-०२
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम-०२

एक विशेषता है इस भजन में कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों का
वर्णन प्रत्येक पंक्ति में एक साथ किया गया है । ये ध्यान रखकर सुनिए, एक नया आनंद आएगा ।

माखन ब्रिज में एक चुरावे, एक बेर भीलनी के खावे-०३
प्रेम भाव से,
प्रेम भाव से भरे अनोखे, दोनों के हैं काम,
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम-०२

एक ह्रदय में प्रेम बढ़ावे, एक ताप-संताप मिटावे-०३
दोनों सुख के सागर हैं,
दोनों सुख के सागर हैं, और दोनों पूरन काम,
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम-०२

एक कंस पापी को मारे, एक दुष्ट रावण संहारे-०३
दोनों दीन के दुःख हरत हैं,
दोनों दीन के दुःख हरत हैं, दोनों बल के धाम,
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम-०२

और इस भजन को भी देखें: लक्ष्मी संग बैठे नारायण

एक राधिका के संग राजे, एक जानकी संग विराजे-०३
चाहे सीता राम कहो,
चाहे सीता राम कहो, या बोलो राधे श्याम,
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम-०२
बोलो राम…
बोलो राम…
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम……..


मिलते-जुलते भजन...