हरि जगत के पालनहार
सरे संसार के कण-कण में, हे भगवन वास तुम्हारा है,
हर छोटे बड़े जीव को प्रभु, बस एक तुम्हारा सहारा है,

तुमसे हीं है संसार,
तुमसे हीं है संसार कृपा एक बार करो, कृपा एक बार करो,
हरि जगत के पालनहार कृपा एक बार करो, कृपा एक बार करो।
जग देखे तुमको ना देखे, तुम देख रहे सारे जग को,
सबके कर्ता धर्ता बनकर, प्रभु तुम्हीं पाल रहे सबको,

तुम्हीं सबका आधार,
तुम्हीं सबका आधार कृपा एक बार करो, कृपा एक बार करो,
हरि जगत के पालनहार कृपा एक बार करो, कृपा एक बार करो।
और इस भजन को भी देखें : अमृत बरसाओ कर दो नैया पार
सबके हो मात-पिता तुम्हीं, तुम्हीं संसार के स्वामी हो,
हर ह्रदय में वास तुम्हारा है, तुम ज्ञाता अन्तर्यामी हो,
सबके हो मात पिता तुम्हीं, तुम्हीं संसार के स्वामी हो,
हर ह्रदय में वास तुम्हारा है, तुम ज्ञाता अन्तर्यामी हो,
सबपे करते उपकार,
सबपे करते उपकार कृपा एक बार करो, कृपा एक बार करो,
हरि जगत के पालनहार कृपा एक बार करो, कृपा एक बार करो।
वीडियो देखने के लिए हाइपरलिंक को दबाएं : https://youtu.be/gBCuR6Je57A