|

घर में पधारो दुर्गा मैया

  • Ghar Mein Padharo Durga Maiya

पधारो पधारो, मैया पधारो-०२

घर में पधारो दुर्गा मैया, मेरे घर में पधारो-०४
नौ दुर्गा का रूप ले के, मेरे घर में पधारो-०२
घर में पधारो घर में पधारो, घर में पधारो,
घर में पधारो दुर्गा मैया, मेरे घर में पधारो-०२

तू हीं अम्बे, तू हीं भवानी-०२
मैया तेरी दुनिया दीवानी-०२
लाल चुनरिया ओढ़ के मैया, मेरे घर में पधारो-०२
घर में पधारो दुर्गा मैया, मेरे घर में पधारो-०२

आदि शक्ति महिषासुरमर्दिनि-०२
मंगल करनी सब दुःख हरनी-०२
शेर सवारी करके मैया, मेरे घर में पधारो-०२
घर में पधारो दुर्गा मैया, मेरे घर में पधारो-०२

और इस भजन को भी देखें : देवी मैया पधारी नगरिया में

दया कृपा माँ मुझपर रखना-०२
सब सुख देना, मेरी झोली भरना-०२
आशीर्वाद देने मैया, मेरे घर में पधारो-०२
घर में पधारो दुर्गा मैया, मेरे घर में पधारो,
नौ दुर्गा का रूप ले के, मेरे घर में पधारो-०२
घर में पधारो घर में पधारो, घर में पधारो,
घर में पधारो दुर्गा मैया, मेरे घर में पधारो-०३

मिलते-जुलते भजन...