|

देवी मैया पधारी नगरिया में

  • Devi Maiya Padhari Nagariya Mein

फूल बरसाओ डगरिया में, डगरिया में,
मैया रानी पधारी नगरिया में-०२
फूल बरसाओ डगरिया में, डगरिया में,
देवी मैया पधारी नगरिया में-०२

पाँव पखारो मैया पाँव पखारो,
मैया रानी के पाँव पखारो,
जल भर लाओ गगरिया में, गगरिया में,
मोरी मैया विराजी नगरिया में,
देवी मैया विराजी नगरिया में।

और इस भजन को भी देखें : माँ दुर्गा चली आई हां धीरे धीरे

ढ़ोल बजाओ नगाड़े बजाओ-०२
झंडा लहराओ अटरिया में, अटरिया में ,
मोरी मैया विराजी नगरिया में,
देवी मैया विराजी नगरिया में !
फूल बरसाओ डगरिया में, डगरिया में,
मैया रानी पधारी नगरिया में-०२
देवी मैया पधारी नगरिया में।

बोलो सच्चे दरबार की- जय !


मिलते-जुलते भजन...