|

अगर माँ ना होती

  • Agar Maa Na Hoti

ये माँ हीं है धरती जो अन्न धन है देती-०२
यही अपने बच्चों का पालन है करती-०२
यही सारे सुखों से भण्डार भरती,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता,
नाहीं सृष्टि चलती ना संसार चलता,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता,
नाहीं सृष्टि चलती ना संसार चलता।

कई रूप धारे जगत में माँ आकर-०२
हुए खुश विधाता इस गोदी को पाकर-०२
माँ के हीं आँचल में हर्षें हैं पलती,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता,
नाहीं सृष्टि चलती ना संसार चलता,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता-०२

यही शेरोंवाली यही काली माई-०२
सभी चारो वेदों ने महिमा ये गाई-०२
यही गंगा बन शिव जटा से निकलती,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता,
नाहीं सृष्टि चलती ना संसार चलता,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता।

और इसे भी सुनें : माँ क्या याद मेरी आती नहीं

अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता-०४
नाहीं सृष्टि चलती ना संसार चलता,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता, होता,
अगर माँ ना होती तो कुछ भी ना होता, ना होता !


वीडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/MkElpFGqD9I

मिलते-जुलते भजन...