|

माँ आ रही है

  • Maa Aa Rahi Hai

बोलो जय माता दी,
जय माता दी,
शेरावाली मैया की,
शेरावाली मैया की जय,
जय जय जय, जय माता दी।

जय माता दी,

जय माता दी,
ढ़ोल बजा दो, नगाड़ो बजा दो,
डी जे वाला बीट बढ़ा दो,
मैया रानी आने वाली है,
सारे भक्तों को नचा दो,
माँ दुर्गा आयी,
माँ दुर्गा आयी, खुशियों की सौगात ले के आयी,
लाल चुनरिया ओढ़ के मैया, भक्तों के दिल में समायी,
माँ दुर्गा आयी,
माँ दुर्गा आयी, सिंह पे सवार होके आयी,
जय माता दी बोलो सारे, मैया की महिमा छायी,
जय माता दी जय माता दी, शेरावाली मैया की जय।

लाल चुनरिया लाल गुलाल, मैया का देखो रूप विशाल,
माथे ऊपर चंदा चमके, आँखों में है तेज कमाल,
हाथों में त्रिशूल सजायी, सजायी,
मुखड़े पर मुस्कान है छायी,छायी,
ढ़ोल नगाड़े बाजे, मैया नवरात्रि की रौनक आयी,
माँ दुर्गा आयी,
माँ दुर्गा आयी, खुशियों की सौगात ले के आयी,
लाल चुनरिया ओढ़ के मैया, भक्तों के दिल में समायी,
ओ मैया ओ मैया शेरावाली,
ओ मैया तेरे दर पे झूमे दुनिया,
जय जयकार करे दुनिया।

गली-गली में धूम मची है मैया की महिमा छायी, छायी,
मंदिर मंदिर दीप जले हैं भक्तों ने ज्योत जलायी, जलायी,
लाल लाल चुनरी लहराये, लहराये,
भक्तों का मन हर्षाये, हर्षाये,
मैया के दरबार में देखो, हर कोई जयकारा लगाये,
ढ़ोल बजा बाजा बजा , डी जे पर सबको नचा,
मैया के दरबार में आ के, जय माता दी बोल जा,
माँ दुर्गा आयी, खुशियों की सौगात ले के आयी,
सिंह पे सवार हो के मैया, भक्तों के दिल में समायी,
माँ दुर्गा आयी, माँ दुर्गा आयी,
भक्तों के बिगड़ी बनायी, बनायी,
जय माता दी बोलो सारे, मैया की महिमा छायी।

और इस भजन को भी देखें : कौन दिशा से मैया आये रे भवानी

कहीं पे पूजा कहीं आरती, कहीं पे भजन सुनायी,
माँ दुर्गा के दर पे भक्तों ने, अपनी अर्जी लगायी,
जिसने भी माँ को पुकारा, पुकारा,
माँ ने दिया सहारा, सहारा,
मैया के चरणों में मिल जाये, सुख शांति का उजियारा,
माँ की महिमा सबसे न्यारी, न्यारी
मैया सबसे है प्यारी, प्यारी,
तेरे दर पे शीश झुकाऊं, माँ तू मेरी रखवारी,
नाचो-नाचो-०२
मैया का गुणगान करो,
लाल चुनरिया वाली, मैया सबसे प्यारी।


मिलते-जुलते भजन...