|

कौन दिशा से मैया आये रे भवानी

  • Kaun Disha Se Maiya Aaye Re Bhawani

कौन दिशा से मैया आये रे भवानी-०३
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया जरा दर्शन दे, दर्शन दे,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से।

मंदिर में नित्य ज्योति जले हैं, गूंजे जय जैकार,
तेरे द्वार आस लगाए, बैठे भक्त हजार है,
फूलों से तेरा द्वार सजा है-०२
मेरी कर दो नैया पार,
तेरी मूरत मन में बसी है-०२
माँ सुनले मेरी पुकार हो,
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया,
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया जरा दर्शन दे, दर्शन दे,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से।

ढोल नगाड़े दर तेरे बाजे, बाजे घंटी हजार,
तेरे नाम की धुन में मैया, झूमे ये संसार,
लाल चुनरिया ओढ़े मैया-०२
सुनलो मेरी पुकार हो,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से,
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया जरा दर्शन दे, दर्शन दे,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से।

और इस भजन को भी देखें: तीनों लोक में गूँज रही जयकारों की आवाज़

नवरातों में दरबार सजे रे, दीप जले दिन रात हो,
तेरे भवन में आने वाला, पाए मैया का साथ हो,
जय माता दी, बोलें सारे-०२
गूंजे धुन चारो धाम,
तेरे नाम की ज्योति जलाएं-०२
पावन हो हर धाम,
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया जरा दर्शन दे, दर्शन दे,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से-०२
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी,
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया जरा दर्शन दे, दर्शन दे,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से,
कौन दिशा से,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी, कौन दिशा से-०२
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी-०२
लाल चुनरिया ओ माथे सिर बिंदिया जरा दर्शन दे, दर्शन दे,
कौन दिशा से मैया आये रे भवानी।

मिलते-जुलते भजन...