तेरे स्वागत में मैया
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
तेरे स्वागत में मैया जी,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
जय हो, जय हो।
मिली थी जो ख़ुशी मुझको, बिछाई राहों में तेरी,
कदम मेरे घर में रख दो माँ, सही जाए ना अब देरी,
मेरी तक़दीर में फिर से, तुम्हारी सेवा आयी है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
जय हो, जय हो।
तुम्हारी कृपा से मैया, अभी तक जो भी पाया है,
मिलकर प्यार उसमे माँ, भोग तेरा बनाया है,
जरा विश्राम कर लेना, तेरी चौकी सजाई है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
जय हो, जय हो।
सजाकर रख लुंगी मैया निशानी तेरे चरणों की,
दरश से तेरे मैया जी, मिटेगी प्यास जन्मों की,
तेरी दीवानी रे मैया, आस कब से लगाई है,
चली आओ, चली आओ, चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ, चली आओ, चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
जय हो, जय हो।
फूलों की सेज सजाई है, दीपो की ज्योति जलाई है,
तेरे चरणों की आहात सुनने, नैनों ने राह बिछाई है,
माँ तेरे आने की ख़ुशी में, हर सांस मुस्काई है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ, चली आओ, चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
जय हो, जय हो-०२
और इस भजन को भी देखें: कौन दिशा से मैया आये रे भवानी
रोली अक्षत फूल चढ़ाऊँ, चन्दन तुझको लगाऊं माँ,
माथे पर तेरे तिलक सजाऊँ, चरणों में शीश झुकाऊं माँ,
मन मंदिर की हर दीवार पर, तेरी छवि मैंने सजाई है,
चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछायी है,
चली आओ, चली आओ,
चली आओ मेरी मैया, ये शुभ घड़ी आयी है,
जय हो, जय हो-०२