लाल चूड़ियां चढ़ाऊँ
लाल चूड़ियां चढ़ाऊँ, चुनरी गोटे वाली लाऊँ-०२
चलके नंगे पाँव आऊँ तेरे द्वार दातिए,
मुझ दासी का, मैया,
मुझ दासी का भी करदे उद्धार दातिए, मुझ दासी का,
आजा आजा भोली मैया, तुझसा और ना कोई खिवैया-०२
कर दे कर दे मेरी नैया भव से पार दातिए,
मुझ दासी का, मैया,
मुझ दासी का भी करदे उद्धार दातिए, मुझ दासी का,
लाल चूड़ियां चढ़ाऊँ, चुनरी गोटे वाली लाऊँ-०२
हुई गलतियां जो मुझसे माफ़ करदे,
चोला गुनहगार का ये साफ़ करदे,
हुई गलतियां जो मुझसे माफ़ करदे,
चोला गुनहगार का ये साफ़ करदे,
मेरी भूले बिसरा के, रहम थोड़ा बहुत खा के-०२
पास चरणों के बिठा के दे दे प्यार दातिए,
मुझ दासी का, मैया,
मुझ दासी का भी करदे उद्धार दातिए, मुझ दासी का,
लाल चूड़ियां चढ़ाऊँ, चुनरी गोटे वाली लाऊँ-०२
खाली मुझे द्वार से ना मोड़ियो कभी,
डोरी विश्वास की ना तोड़ियो कभी,
खाली मुझे द्वार से ना मोड़ियो कभी,
डोरी विश्वास की ना तोड़ियो कभी,
आजा शेर पे माँ चढ़के, ले जा ऊँगली पकड़ के-०२
जाऊं दुखों से ना डरके हिम्मत हार दातिए,
मुझ दासी का, मैया,
मुझ दासी का भी करदे उद्धार दातिए, मुझ दासी का,
लाल चूड़ियां चढ़ाऊँ, चुनरी गोटे वाली लाऊँ-०२
और इसे भी देखें: तू इतनी दूर क्यों है माँ
तेरे माँ भंडारों में ना आएगी कमी,
मुझको भी ज्योत की माँ देदे रौशनी,
तेरे माँ भंडारों में ना आएगी कमी,
मुझको भी ज्योत की माँ देदे रौशनी,
तूने सबकी लाज बचायी, जिसने याद किया तू आयी-०२
इतनी देर क्यों लगाई मेरी बार दातिए,
मुझ दासी का, मैया,
मुझ दासी का भी करदे उद्धार दातिए, मुझ दासी का,
लाल चूड़ियां चढ़ाऊँ, चुनरी गोटे वाली लाऊँ-०२
चलके नंगे पाँव आऊँ तेरे द्वार दातिए,
मुझ दासी का, मैया,
इस दासी का भी करदे बेड़ा पार दातिए, इस दासी का,
इस दासी का भी करदे बेड़ा पार दातिए,मुझ दासी का-०३