मेरी मैया शेरावाली
संकट में माँ जान पड़ी है,
डरना क्या तू साथ खड़ी है,
नैया मेरी पार करो, घिर हीं गई उद्धार करो माँ,
आज तेरे दरबार से मैं, ना जाउंगी माँ खाली,
मेरी मैया शेरावाली, मेरी मैया जोतावाली-०२
पैरों की जंजीरों से माँ, मुझको तुम आजाद करो,
कितना दुख मैं झेलूं मैया, अब तो मुझे आबाद करो,
पैरों की जंजीरों से माँ, मुझको तुम आजाद करो,
कितना दुख मैं झेलूं मैया, अब तो मुझे आबाद करो,
क्यों दुखड़ा तू देख रही है, बन के भोली भाली,
मेरी मैया शेरावाली, मेरी मैया जोतावाली-०२
और इस भजन को भी देखें: कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा
जितना मुझको जो भी मिला है, आशीर्वाद तुम्हारा है,
दूजा और नहीं कोई मेरा, तेरा एक सहारा है,
जितना मुझको जो भी मिला है, आशीर्वाद तुम्हारा है,
दूजा और नहीं कोई मेरा, तेरा एक सहारा है,
हर दुखियों का करती है माँ, तू हीं तो रखवाली,
मेरी मैया शेरावाली, मेरी मैया जोतावाली-०४