|

कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा

  • Kaun Hai Maa Hamara Tumhare Siva

कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा, तू बता दे हमें और जाएं कहाँ,
कोई भी ना ज़माने में हमदर्द है, हम किसे जा के मन की सुनाएं कहाँ,
कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा, तू बता दे हमें और जाएं कहां।

यूँ तो कहने को कितने हीं रिश्ते यहाँ, पर सगा माँ के जैसा है कोई नहीं,

हर कोई आज माँ मतलबी हो गया, साथ जग में निभाता है कोई नहीं,
हाथ में है नमक माँ सभी के यहाँ, जख्म अपने बता दे दिखाए कहाँ,
कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा, तू बता दे हमें और जाएं कहाँ।

ना सहारा रहा बेसहारा हूँ मैं, हाथ मेरा पकड़ लो मैं गिर जाऊँगा,
माँ अगर अब ना तुमने संभाला मुझे, मैं ग़मों के अंधेरों में घिर जाऊंगा
हसने वाले हमारे हैं सारे यहाँ, अपने दिल की माँ जा के बताएं कहाँ,
कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा, तू बता दे हमें और जाएं कहाँ।

और इस भजन को भी देखें : हो रही जय जयकार मैया आ जाओ

जिंदगी में बहुत सी है की गलतियां, तू तो माँ है मेरी माँ खता माफ़ कर,

तू तो करुणामयी है माँ ममतामयी, माफ़ करके मेरी हर खता माफ़ कर,
हमने देखा नहीं है कोई और ना दर, जा के हम अपनी आंसू बहाये बहाएं कहाँ,
कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा, तू बता दे हमें और जाएं कहाँ-०२
कोई भी ना ज़माने में हमदर्द है, हम किसे जा के मन की सुनाएं कहाँ,
कौन है माँ हमारा तुम्हारे सिवा, तू बता दे हमें और जाएं कहां।


मिलते-जुलते भजन...