|

मूसा की करे है सवारी रे गौरा के गजानन

  • Musa Ki Kare Hai Sawari Re Gaura Ke Gajanan

की मूसा पे,
देखो मूसा पे,
मूसा की करे है सवारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन-०३

शिव गौरा के हैं राजदुलारे-०२
सुर नर मुनि करें जय जयकारे-०२
ऐ जी दर्शन, सुनो जी दर्शन,
ऐ जी दर्शन करे दुनिया सारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन,
मूसा की करे है सवारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन।

गजमुख प्यारे रूप तुम्हारे-०२
भक्तों के तुम काज सँवारे-०२
ऐ जी दर्शन, सुनो जी दर्शन,
दर्शन करने आयी दुनिया सारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन,
मूसा की करे है सवारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन।

एकदन्त हैं सबके प्यारे-०२
भक्तों के तो भाग्य सँवारे-०२
ऐ जी जय जय, बोलो जी जय जय,
गूंजे नाम तुम्हारा दुनिया सारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन,
मूसा की करे है सवारी रे गौरा के गजानन, जय जय हो गौरा के गजानन-०२


मिलते-जुलते भजन...