विदाई की घड़ी आई बप्पा
जय देव श्री गणपतये,
मोरया रे बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति श्री गणपतये,
गणपति बप्पा, गणपति बप्पा मोरया !
गणपति बप्पा मोरया !
मोरया !
गणपति बप्पा मोरया !
चरणों में तेरे झुकता ये सारा जहान है,
तुझसे हीं मेरी हर सुबह, तुझसे हीं मेरी पहचान है,
विदाई की इस घडी में, बस एक हीं अरमान है,
अगले बरस फिर आना बप्पा, यही दिल की पुकार है,
गणपति बप्पा मोरया,
तेरा इन्तजार हर बार है, मोरया रे बप्पा मोरया,
गणपति बप्पा मोरया।
मोरया !
दस दिन मेरे आँगन में खुशियों का सवेरा था,
हर पल तेरे संग बप्पा लगता सुनहरा था,
आरती की वो लौ शंखों की वो गूँज,
तेरे आने से हर कोना खुशियों से भर गया था,
सूने घर में हसी का फिर संचार हो गया,
तेरे चरण पड़ते हीं हर दुःख दूर हो गया,
चरणों में तेरे झुकता ये सारा जहान है,
तुझसे हीं मेरी हर सुबह, तुझसे हीं मेरी पहचान है,
विदाई की इस घडी में, बस एक हीं अरमान है,
अगले बरस फिर आना बप्पा, यही दिल की पुकार है,
गणपति बप्पा मोरया,
तेरा इन्तजार हर बार है, मोरया रे बप्पा मोरया।
आज बिछड़ने की घडी है, दिल बहुत उदास है,
हर धड़कन में बप्पा, बस तेरा हीं एहसास है,
हाथ जोड़कर मांगे हम, रखना सदा दुलार,
हर सुख दुःख में साथ रहना, देना अपना प्यार,
जाते जाते झोली मेरी, आशीषों से भर जाना,
अगले बरस फिर जल्दी आना,
मोरया रे, बप्पा मोरया।
हो मिटटी में समाकर भी, तुम दूर कहाँ होते हो,
भक्तों की हर सांस में, सदा बसे रहते हो,
ये बिछड़ने नहीं बप्पा, फिर मिलने का वादा है,
हर दिल की बस एक हीं पुकार है,
अगले बरस फिर आना है-०२
चरणों में तेरे झुकता ये सारा जहान है,
तुझसे हीं मेरी हर सुबह, तुझसे हीं मेरी पहचान है,
विदाई की इस घडी में, बस एक हीं अरमान है,
अगले बरस फिर आना बप्पा, यही दिल की पुकार है,
गणपति बप्पा मोरया,
तेरा इन्तजार हर बार है, मोरया रे बप्पा मोरया,
गणपति बप्पा मोरया।
और इसे भी देखें: दस दिन के मेहमान, गजानन बैठे रहियो
गणपति बप्पा मोरया,
अगले बरस जब फिर से ढोल नगाड़े बजेंगे,
तेरे स्वागत में फिर दीप हजारों जलेंगे,
स्वागत की मिठास संग फिर खुशियां आएगी,
मोरया मोरया की गूँज हर दिशा में छाएगी,
जबतक ये सांस चले, नाम तेरा गाते रहेंगे,
गणपति बप्पा मोरया,
हर बरस तेरा इन्तजार करेंगे,
गणपति बप्पा, गणपति बप्पा मोरया,
तेरा इन्तजार हर साल है,
मोरया रे बप्पा मोरया, गणपति बप्पा मोरया।