| |

हे गणपति तेरी आरती गाऊं

  • He Ganpati Teri Aarti Gaaun

हे गणपति तेरी आरती गाऊं-०२
आरती गाऊं देवा आपको रिझाऊं-०२
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।

शिव गौरी के प्यारे लाडले-०२
सर्व काज में लाज राख ले-०२
लम्बोदर देवा शीश नवाऊं-०२
हे गणपति तेरी आरती गाऊं,
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।

कनक सिंहासन आप विराजे-०२
रिद्धि सिद्धि संग शोभा पावे-०२
लम्बोदर देवा दूभ चढ़ाऊं-०२
हे गणपति तेरी आरती गाऊं,
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।

एकदन्त और विघ्न विनाशक-०२
कुमकुम चन्दन शुभ फलदायक-०२
अन्न धन विद्या शुभ मति पाऊं-०२
हे गणपति तेरी आरती गाऊं,
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।

मूषक वाहन फरसा हाथ में-०२
प्रथम पूज्य और मोदक कर में-०२
देख मधुर छवि वारी वारी जाऊं-०२
हे गणपति तेरी आरती गाऊं,
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।

लोकप्रिय आरती संग्रह

दास अनाथ के नाथ आप हो-०२
सुख दुःख जीवन देवा साथ आप हो-०२
इन चरणों में मैं शीश झुकाऊं-०२
हे गणपति तेरी आरती गाऊं,
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।

हे गणपति तेरी आरती गाऊं-०२
आरती गाऊं देवा आपको रिझाऊं-०२
हे गजमुख तेरी आरती गाऊं।


मिलते-जुलते भजन...