कहें तो कहें कैसे

  • Kahein To Kahein Kaise

कहें तो कहें कैसे, श्याम हम आपसे-०२
कुछ ना मिला है मुझे, दरबार से,
कहें तो कहें कैसे, श्याम हम आपसे।

नहीं कोई तेरे सिवा, तूने हीं तो देखा है-०२
तूने हीं बदली, जीवन की हर रेखा है-०२
कितने गिनाऊँ, पर्चे तुम्हारे,
तेरी कृपा से हैं, चर्चे हमारे,
कहें तो कहें कैसे, श्याम हम आपसे-०२

मुझे यदि कहे कोई, बिना तेरे हो जीना-०२
सच सच कहूं मैं बाबा, बेहतर है मरना-०२
रहकर जुदा तुझसे, जी ना सकूंगा,
बातें ना दिल की किसी से, कह ना सकूंगा,
कहें तो कहें कैसे, श्याम हम आपसे-०२

और इस भजन को भी देखें : छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा

ये मैं नहीं कहता, मैंने तुझे कभी देखा है-०२
पर ये सही है, तूने हीं मुझे देखा है,
करके कृपा तूने, जीवन संवारा,
तेरे सिवा नहीं, कोई गंवारा,
कहें तो कहें कैसे, श्याम हम आपसे-०२
कुछ ना मिला हैं मुझे, दरबार से,
कहें तो कहें कैसे, श्याम हम आपसे-०२


मिलते-जुलते भजन...