रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का
रहे जनम जनम का साथ, मेरे साजन का-०२
हो हाथों में हरदम हाथ, पिया मन भावन का,
रहे जनम जनम का साथ, मेरे साजन का,
हो हाथों में हरदम हाथ, पिया मन भावन का,
हे शिव शंकर हे भोले दानी-०२
मांगू मैं ये वरदान, सदा सुहागन का,
रहे जनम जनम का साथ, मेरे साजन का।
तीज का व्रत उपवास किया है, सजना के नाम का श्रृंगार किया है,
हो तीज का व्रत उपवास किया है, सजना के नाम का श्रृंगार किया है,
दमके मांग में सिन्दूर, प्रीतम के अभिमान का-०२
हे शिव शंकर हे भोले दानी-०२
मांगू मैं ये वरदान, सदा सुहागन का,
रहे जनम जनम का साथ, मेरे साजन का।
और इसे भी देखें : हरतालिका तीज व्रत कर लो सखी
प्रेम रंग रंगयो मैंने उनकी चुनरिया, मेरी तो जान है मेरा सांवरिया,
हो प्रेम रंग रंगयो मैंने उनकी चुनरिया, मेरी तो जान है मेरा सांवरिया,
कभी छूटे ना अब साथ, पिया के दामन का-०२
हे शिव शंकर हे भोले दानी-०२
मांगू मैं ये वरदान, सदा सुहागन का,
रहे जनम जनम का साथ, मेरे साजन का,
हो हाथों में हरदम हाथ, पिया मन भावन का,
रहे जनम जनम का साथ, मेरे साजन का।
