तेरी महिमा बड़ी भोले बाबा
तू हीं सोमनाथ तू हीं रामेश्वर-०२
तू हीं विश्वनाथ काशी वाला-०२
तेरी महिमा बड़ी भोले बाबा-०४
तेरे बीच जटा सोहे गंगा,
गले तेरे नाग मस्तक तक चंदा-०२
रामे अंग बिभूति मृग छाला-०२
तेरी महिमा बड़ी भोले बाबा-०४
और इस भजन का भी अवलोकन करें : शिवजी से दिल लगा ले
तू अजर अमर अखंडित हो,
हर युग में महिमा मंडित हो-०२
युग युग में रहा तेरा बोलबाला-०२
तेरी महिमा बड़ी भोले बाबा-०४
हर प्राणी पे एहसान तेरे,
चाहे लंकापति हो या राम मेरे-०२
दूजा तुम सा नहीं कोई दिल वाला-०२
तेरी महिमा बड़ी भोले बाबा-०७



