हरतालिका तीज व्रत कर लो सखी
जय शिव शंभू !
जय शिव शंभू !
हरतालिका तीज व्रत कर लो सखी-०२
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
हरतालिका तीज व्रत कर लो सखी,
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
कर सोलह श्रृंगार आ जाओ सखी,
मिले शिव भोले सा सबको पति-०२
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
गौर माँ ने रखा था व्रत जब-०२
पति रूप में भोले को पाया तब-०२
आज है भादो तृतीया की तिथि वही-०२
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
मिले शिव भोले सा सबको पति-०२
केले पत्ते से मंडप सजाएँ-०२
गौरी शंकर की मूरत बिठायें-०२
कथा सुन के करें इनकी आरती-०२
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
मिले शिव भोले सा सबको पति-०२
करें शिव पार्वती जी का पूजन-०२
पर्व मनाएं कन्या और सुहागन-०२
व्रत निर्जला रखें आज सभी-०२
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
हरतालिका तीज व्रत कर लो सखी,
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२
कर सोलह श्रृंगार आ जाओ सखी,
मिले शिव भोले सा सबको पति-०२
हो जाए प्रसन्न गौरा के पति-०२


