|

चुनरी लाल चढ़ाऊँ

  • Chunri Lal Chadhaun

हां आ आ आ…. अम्बे माँ,
जय जय अम्बे माँ, शेरावाली माता आओ मेरी जगदम्बे माँ,

चुनरी लाल चढ़ाऊँ, आओ मेरी अम्बे माँ,
फूलों से मैं थाली सजाऊँ, थामो मेरा हाथ,
आओ मेरी अम्बे माँ-०२

रोली अक्षत माथे लगाऊं, कुमकुम भरूँ साथ,
हलुआ पूरी भोग लगाऊं, महके सारी रात,
चुनरी लाल चढ़ाऊँ, आओ मेरी अम्बे माँ,
फूलों से मैं थाली सजाऊँ, थामो मेरा हाथ।

लाल चुनरिया ओढ़ा दूँ मैं, माँ को प्रेम से आज,
माथे बिंदी सिन्दूर सजाऊँ, पूरी कर दो काज,

गेंदा गुलाब और चमेली, ले आई तेरे द्वार,
शेरोंवाली मेरी माता, कर दो भव से पार,
जय जय अम्बे जय जगदम्बे, गूंजे चारो धाम,
जिसने जैसे नाम पुकारा, माँ ने थामा उसका हाथ,
चुनरी लाल चढ़ाऊँ, आओ मेरी अम्बे माँ,
फूलों से मैं थाली सजाऊँ, थामो मेरा हाथ,
आओ मेरी अम्बे माँ-०२

धुप जलाऊँ दीप जलाऊँ, घी की ज्योति जलाऊँ,
कपूर जला आरती उतारूँ, माँ की महिमा गाउँ,

नारियल और चुनरी लाऊँ, लाल चूड़ा साथ,
मेहंदी बिंदी सिन्दूर चढ़ाऊँ, माँ रख लेना लाज,
माँ के दर पे जो भी आया, खाली गया ना आस,
तेरी कृपा की छाँव मिले तो, मिल जाए अरदास,
जगदम्बे मेरी शेरावाली, तू हीं मेरा माता,
चुनरी लाल चढ़ाऊँ मैया , थामो मेरा हाथ।

कलश सजाकर ज्योत जगाऊँ, सज गयी मेरी थाली,
रोली चावल फूल चढ़ाकर, भक्त हुई मतवाली,

हलवा पूरी चना बनाऊं, भोग लगाऊं प्यार,
माँ के चरणों में सब अर्पण, कर दूँ बारम्बार,
ना माँगू मैं सोना चाँदी, ना माँगू धन और दौलत,
बस इतनी से कृपा कर देना, बनी रहे तेरी मोहब्बत,
मेरी झोली खाली मैया, भर दो प्रेम की बात,
चुनरी लाल चढ़ाऊँ मैया, थामो मेरा हाथ।

और इस भजन को भी देखें : माँ दुर्गा चली आई हां धीरे धीरे

सिर पर मुकुट गले में माला, हाथों में तलवार,
सिंह सवारी मेरी भवानी, तेरा रूप अपार,

महिषासुर का मान मिटाया, बनकर शक्ति महान,
दीन दुखी की आस तू मैया, तू हीं मेरी शान,
दुःख में तेरा नाम पुकारूँ, सुख में तेरा ध्यान,
जन्म जन्म बस साथ रहे तू, तू ही मेरी जान,
मेरी झोली खाली मैया, भर दो प्रेम की बात,
चुनरी लाल चढ़ाऊँ मैया, थामो मेरा हाथ।

सिर पर मुकुट गले में माला, हाथों में तलवार,
सिंह सवारी मेरी भवानी मैया, तेरा रूप अपार,
जय जय जय।


मिलते-जुलते भजन...