माँ दुर्गा ने सबको सहारा है दिया
माँ दुर्गा ने सबको सहारा है दिया, सहारा है दिया,
डोली नैया मझधार को किनारा दिया,
माँ अम्बे ने सबको सहारा है दिया, सहारा है दिया,
कई मुर्दों को जीवन दोबारा दिया,
माँ दुर्गा ने सबको।
बड़ा कुछ करे माँ हमारे वास्ते-०२
खैर देने के है उसके हजारों रास्ते,
किसी माता को आँखों का तारा है दिया, सहारा है दिया,
कई मुर्दों को जीवन दोबारा दिया,
माँ दुर्गा ने सबको।
बिना मोल रहमतें लुटाये जा रहीं-०२
वो फिजाओं में भी कलियाँ खिलाये जा रहीं,
सुख बिन मांगे किसी को न्यारा है दिया, सहारा है दिया,
डोली नैया मझधार को किनारा दिया,
माँ दुर्गा ने सबको।
और इसे भी देखें: मैं जब भी पुकारू माँ दौड़ी चली आना
भक्तों के काटों को जिसने चुना-०२
ऐसा जादूगर और कोई देखा ना सुना,
दुखी आत्मा को ख़ुशी का नजारा है दिया, सहारा है दिया,
कई मुर्दों को जीवन दोबारा दिया,
माँ दुर्गा ने सबको सहारा है दिया, सहारा है दिया,
डोली नैया मझधार को किनारा दिया।
