बाजे बधईया हो
बधाई हो, बधाई हो !
देवकी को लल्ला हुआ, वासुदेव जी को लल्ला हुआ !
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो-०२
बाजे बधईया हो, बाजे बधईया-०२
देवकी के,
देवकी के जन्मे कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो।
नन्द मगन मन मोतिया लुटावे,
रानी यशोमति झूलना झुलावे,
नन्द मगन मन मोतिया लुटावे,
रानी यशोमति झूलना झुलावे,
देखो बाज रही,
बाज रही घर-घर शहनईया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो।
सुन्दर मनहर रूप सलोना,
कृष्ण की छवि में है जादू और टोना,
जय हो !
सुन्दर मनहर रूप सलोना,
कृष्ण की छवि में है जादू और टोना,
देखो बलदाऊ,
बलदाऊ के हैं निभैया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो।
गइया बछरुआ खूब फुलाचे,
गोपी ग्वाले मगन होइ के नाचे,
जय हो !
गइया बछरुआ खूब फुलाचे,
गोपी ग्वाले मगन होइ के नाचे,
देखो घर-घर में,
घर-घर में ता ता थइया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो।
इसे भी देखें: कन्हैया जन्म सोहर
मंगल गान अप्सरा गावे,
अनुज देवेंद्र; सुमन बरसावे,
जय हो दीन दयाल प्रभु !
मंगल गान अप्सरा गावे,
अनुज देवेंद्र; सुमन बरसावे,
सुनो धन-धन हो,
धन-धन यशोमति मैया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
बाजे बधईया हो, बाजे बधईया,
बाजे बधईया हो, जन्मे कन्हैया,
देवकी के,
देवकी के जन्मे कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधईया हो।