महादेव आ जाते मेरे सामने

  • Mahadev Aa Jate Mere Samne

ना जाने किस भेष में आकर काम मेरा कर जाते हैं,

ना जाने किस भेष में आकर काम मेरा कर जाते हैं,
मैं जो भी मांगू मेरे महादेव चुपके से दे जाते हैं,
मैं जब भी उनका ध्यान धरूँ,
मैं जब भी उनका ध्यान धरूँ, मन हीं मन शिव का नाम जपूँ-०२
ओ महादेव आ जाते मेरे सामने, महादेव आ जाते मेरे सामने,
महादेव आ जाते मेरे सामने-०२

बड़े कृपालु बड़े दयालु, मेरा भोला भंडारी,

बड़े कृपालु बड़े दयालु, मेरा भोला भंडारी,
भक्तों की हर खबर हैं रखते, जाने कैसे त्रिपुरारी,
मैं तो निश दिन उनकी सेवा करूँ,
मैं तो निश दिन उनकी सेवा करूँ, मन हीं मन शिव का नाम जपूँ-०२
ओ महादेव आ जाते मेरे सामने, महादेव आ जाते मेरे सामने,
महादेव आ जाते मेरे सामने-०२

ॐ…. शिवाय…
नमः… शिवाय…

धन दौलत वर पुत्र बांटते फिरते महल अटारी,

धन दौलत वर पुत्र बांटते फिरते महल अटारी,
भस्म रमाये पर्वत मरघट घूमे बनके भिखारी,
मिले जो भी सच्चे मन से कहूं,
मिले जो भी सच्चे मन से कहूं, मन हीं मन शिव का नाम जपूँ-०२
ओ महादेव आ जाते मेरे सामने, महादेव आ जाते मेरे सामने,
महादेव आ जाते मेरे सामने-०२

इसे भी देखें: भोले बाबा ढूंढ़ रहे किसी ने मेरा नंदी देखा

वक्त पड़ा तो जग के खातिर पी लिए विष का प्याला वो,

वक्त पड़ा तो जग के खातिर पी लिए विष का प्याला वो,
पाप बढ़े जब जब धरती पे बने विनाश की ज्वाला वो,
कितनी मुकेश मैं महिमा कहूं,
कितनी सत्येंद्र मैं महिमा कहूं, मन हीं मन शिव का नाम जपूँ,
कितनी मैं शिव की महिमा कहूं, मन हीं मन शिव का नाम जपूँ,
ओ महादेव आ जाते मेरे सामने, महादेव आ जाते मेरे सामने,
महादेव आ जाते मेरे सामने-०२


मिलते-जुलते भजन...