बना दो मेरी बिगड़ी ओ भोले बाबा
बोलिये शंकर भगवान की- जय हो !
बना दो मेरी बिगड़ी, ओ भोले बाबा-०४
ओ भोले बाबा मेरे, ओ भोले बाबा-०२
मैं आऊं तेरी नगरी, बम भोले,
मैं आऊं तेरी नगरी, ओ भोले बाबा-०२
मेरे ओ भोले बाबा हो !
हरिद्वार से, जल ले आऊं-०४
चढ़ाऊँ भर गगरी, बम भोले,
चढ़ाऊँ भर गगरी, ओ भोले बाबा-०२
बना दो मेरी बिगड़ी, ओ भोले बाबा।
बाग़ बगीचे से, फूल ले आऊं-०४
सजाऊँ तेरी नगरी, बम भोले,
सजाऊँ तेरी नगरी, ओ भोले बाबा-०२
बना दो मेरी बिगड़ी, ओ भोले बाबा।
घोंट घोंट भोले, भांग ले आऊं-०४
चढुआं बेलपत्री, बम भोले,
चढ़ाऊँ बेलपत्री, ओ भोले बाबा-०२
बना दो मेरी बिगड़ी, ओ भोले बाबा।
और इस भजन को भी देखें : भोले तेरे दर पे आया हूँ
दूध दही से, स्नान कराऊँ -०४
लगाऊं तन भस्मी, बम भोले,
लगाऊं तन भस्मी, ओ भोले बाबा-०२
बना दो मेरी बिगड़ी, ओ भोले बाबा-०२
ओ भोले बाबा मेरे, ओ भोले बाबा-०२
मैं आऊं तेरी नगरी, बम भोले,
मैं आऊं तेरी नगरी ओ भोले बाबा-०२
मेरे ओ भोले बाबा हो !



