शिव शंकर डमरू वाले
शिव शंकर डमरू वाले, अब कष्ट हरो ना हमारे-०२
मझधार में है मेरी नैया, कर दो ना इसे किनारे-०२
शिव शंकर डमरू वाले, अब कष्ट हरो ना हमारे-०२
गम के बादल छाये हैं, खुशियां मुझसे रूठी हैं-०२
कहती सारी दुनिया जो, क्या वो बातें झूठी हैं-०२
आये जो विपदा भक्तों पे, बन जाते हो सहारे-०२
शिव शंकर डमरू वाले, अब कष्ट हरो ना हमारे-०२
और इस भजन को भी देखें : दुनिया चाहे रूठे ना रूठे तुम रूठ ना जाना
हे ध्यानी शमशानी प्रभु, हे शक्ति पति सुन लीजै,
सदा रहूं चरणों में तेरे, बस इतना कर दीजै,

है रोहित और संयोग का जीवन, अब तेरे हीं हवाले-०२