साथ छूटे ना जन्मो जन्म भोले
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
हो साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
मन में श्रद्धा तुम्हारी कभी हो ना कम-०२
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
हो साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म।
हर भंवर में तुहीं तो किनारा बने,
हर मुसीबत में तुहीं सहारा बने,
हर भंवर में तुहीं तो किनारा बने,
हर मुसीबत में तुहीं सहारा बने,
तेरे संसार में राह भटके कोई,
राह दिखलाने को तू सितारा बने,
दूर करना हमेशा हीं झूठे भरम-०२
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म।
और इसे भी देखें: माँ गौरा संग आना भोलेनाथ अब के सावन में
तुहीं माता पिता तुहीं बन्धु सखा,
हमें हर एक नाता तुझी में दिखा,
तुहीं माता पिता तुहीं बन्धु सखा,
हमें हर एक नाता तुझी में दिखा,
जग ने ठुकराया तूने लगाया गले,
हाथ करुणा का मेरे सर पे रखा,
टाल देना हमारे जीवन के गम-०२
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
हो साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म।
दर तेरा मिल गया मुझको सब मिल गया ,
बिना पानी के जैसे कमल खिल गया,
दर तेरा मिल गया मुझको सब मिल गया ,
बिना पानी के जैसे कमल खिल गया,
तेरे दर्शन से ऐसी खुशियां मिली,
अंधियारों में जैसे दिया जल गया,
सामने तू रहे जब तलक दम में दम-०२
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म,
भोले बाबा करो हमपे इतना करम,
साथ छूटे ना तेरा मेरा जन्मो जन्म।
वीडियो देखने के लिए निचे लिंक को दबाएं:
