जल जाए जिह्वा पापिनी राम के नाम बिना

  • Jal Jaye Jihva Papini Ram Ke Naam Bina

राम के नाम बिना रे मूरख, राम के नाम बिना-०२
जल जाए जिह्वा पापिनी, राम के नाम बिना-०२
राम के नाम बिना रे मूरख, राम के नाम बिना,
जल जाए जिह्वा पापिनी, राम के नाम बिना-०२

क्षत्रिय आन बिन, विप्र ज्ञान बिन,
घर संतान बिना रे मूरख घर संतान बिना,
देह प्राण बिन, हाथ दान बिन,
भोजन मान बिना रे मूरख भोजन मान बिना,
मोर कहे बेकार नाचना,
मोर कहे बेकार नाचना, वो घनश्याम बिना,
जल जाए जिह्वा पापिनी, राम के नाम बिना-०२

प्रिया कंत बिन, मठ महंत बिन,
हाथी दन्त बिना रे मूरख हाथी दन्त बिना,
ग्राम पञ्च बिन, ऋतु बसंत बिन,
आदि अंत बिना रे मूरख आदि अंत बिना,
नारी बिना नर ऐसे जैसे अश्व लगाम बिना,
जल जाए जिह्वा पापिनी, राम के नाम बिना-०२

पक्षी पंख बिन, बिच्छू डंक बिन,
आरती शंख बिना रे मूरख आरती शंख बिना,
गणित अंक बिन, कमल पंख बिन,
निशा मयंक बिना रे मूरख निशा मयंक बिना,
व्यर्थ भ्रमण चिंतन भाषण नहीं,
व्यर्थ भ्रमण चिंतन भाषण नहीं, अच्छे काम बिना,
जल जाए जिह्वा पापिनी, राम के नाम बिना-०२


मिलते-जुलते भजन...