शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा-०2
शंकर तेरी जटा में,
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा-०२
काली घटा के अंदर, जिम दामिनी उजाला,
भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा,
शंकर तेरी जटा में।
गल मुंड माल राजे, शशि भाल में विराजे,
गल मुंड माल राजे, शशि भाल में विराजे,
डमरू निनाद बाजे, कर में त्रिशूल धारा,
भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा-०२
शंकर तेरी जटा में।
दृग तीन तेज राशि, कटिबंध नागफांसी-०२
गिरजा है संग दासी, सब विश्व के आधारा,
भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा,
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा
शंकर तेरी जटा में।
और इसे भी देखें: नाद में तू सांस में तू बसा है शिव
मृग चर्म वसन धारी, वृष राज पे सवारी,
मृग चर्म वसन धरी, वृष राज पे सवारी,
निज भक्त दुःख हारी, कैलाश में विहारा,
भोले तेरी जटा में बहती है गंग धारा-०२
शंकर तेरी जटा में।


