बृज रज में लौट लगाय लीजो
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए,
तू जब बरसाना आए,
तू जब गोवर्धन आए,
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए।
ये मन मेरो है मटमैलो,
ये मन मेरो है मटमैलो,
या रज में कुंवर कन्हैया खेलो,
वा रज को शीश नवाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए,
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए।।
गोवर्धन की छटा निराली,
गोवर्धन की छटा निराली,
फूल रही है डाली डाली,
पर्वत को शीश नवाई लीजो,
तू जब वृन्दावन आए,
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए।।
बरसाने की देखन होली,
बरसाने की देखन होली,
लो आई रसिकन की टोली,
थोड़ा रसिकन से बतियाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए,
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए।।
गोवर्धन दे परिक्रमा,
गोवर्धन दे परिक्रमा,
फिर वृन्दावन को आए,
या रज को शीश नवाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आएं,
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए।।
ब्रिज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए,
तू जब बरसाना आए,
तू जब गोवर्धन आए,
बृज रज में लौट लगाय लीजो,
तू जब वृन्दावन आए।।
