मेरे दिल में तेरी तस्वीर है
दिल जान मेरा तू है कान्हा
तुही मीट मेरा जन्मो से है
संग तेरे ही प्रीत लगाई कान्हा
तुही मेरा श्याम जनमो से है
मेरे दिल में तेरी तस्वीर है
तेरा द्वार मेरी तकदीर है
मेरे दिल में तेरी तस्वीर है
तेरा द्वार मेरी तकदीर है
मुझे एक पल चनी ना आवे
तुही सबकुच तुही मेरा पीर
सुनले ओ मेरे श्याम
मेरे ख्वाबो में तू है
ख्यालो में तू है।।
मेरी दुनिया में अब तुही तू है
मैंने देखा अपना ज़मीर है
मेरे दिल में तेरी तस्वीर है
तेरा द्वार मेरी तकदीर है
दिल करता है मैं भी श्याम
खाटू में आउ
खाटू में आके दर्शन
बाबा तेरे पऊ
लेकिन तुही बता मैं कैसे आउ
मेरे पौ में गरीबी की जंजीर है।।
कभी तो मिलो श्याम आकरके
खुश हो जाऊंगा तुम्हें पा करके
मैं कैसे कहूं अपनी जुबा से
तू अब तो मेरी जागीर है
मेरे दिल में तेरी तस्वीर है
तेरा द्वार मेरी तकदीर है।।

