राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलता

  • Radha Naam Ki Lagayi Phulvari Ke Patta Patta Shyam Bolta

राधा नाम की लगाई फुलवारी,
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता,
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता ॥

बच्चों और पालतू पशुओं के नाम
कली कली मैं महक उसी की,
हर पक्षी मैं चहक उसी की
नाचे मोरे कोकें, कोयलिया कारी,
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता ॥

राधा नाम का खिल गया उपवन,
महक उठा सारा वृन्दावन ।
गूंजे गली गली में शोर भारी,
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता ॥

प्रेम के जल से सिंची ये बगिया,
महके ग्वाले महकीं सखिया
सब रसिकन को लागी हैं प्यारी,
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता ॥

‘चित्र विचित्र’ छाई हरियाली,
फिरत राधा संग बनवारी
ऐसी पागल की बगिया है न्यारी
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता ॥

मिलते-जुलते भजन...