हरि हर एक हैं दोनों ना ये कम है ना वो कम है
हरि हर एक हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२
ना ये कम हैं ना वो कम है-०४
हरि हर एक हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२
ये रहते क्षीर सागर में, वो रहते हैं हिमाचल में-०२
ससुर घर दोनों रहते हैं, ना ये कम है ना वो कम है-०२
हरि हर एक हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२
मुरारी इनको कहते हैं, भंडारी वो कहाते हैं-०२
तो फिर क्या भेद हैं इनमें, ना ये कम है ना वो कम है-०२
हरि हर एक हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२
और इसे भी देखें: जगत में कोई ना परमानेन्ट
रमापति इनको कहते हैं, उमापति उनको कहते हैं-०२
नारी के वश में हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२
हरि हर एक हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२
दयानिधि इनको कहते हैं, महादानी वो कहाते हैं-०२
भक्त का मान रखने में, ना ये कम है ना वो कम है-०२
हरि हर एक हैं दोनों, ना ये कम है ना वो कम है-०२