बजरंगी आओ ना

  • Bajrangi Aao Na

बजरंगी आओ ना, गले से लगाओ ना-०२
व्याकुल है कबसे अंखियाँ, दरस दिखाओ ना-०२
बजरंगी आओ ना, गले से लगाओ ना-०२

तुमसे बंधी है मेरे जीवन की डोरी,
करना कृपा हे भगवन, मुझपर भी थोड़ी,
तुमसे बंधी है मेरे जीवन की डोरी,
करना कृपा हे भगवन, मुझपर भी थोड़ी-०२
सूझ रहा ना कुछ भी, राह दिखाओ ना-०२
बजरंगी आओ ना, गले से लगाओ ना-०२

और इस भजन को भी देखें: बड़ी दूर से आया हूँ

साँसों में बसने वाले, ह्रदय में आओ,
पावन बना दो तन को, कैसे समाओ-०२
साँसों में बसने वाले, ह्रदय में आओ,
पावन बना दो तन को, कैसे समाओ-०२
मेरे हीं मन मंदिर में, अपना घर बनाओ ना-०२
बजरंगी आओ ना, गले से लगाओ ना-०२


मिलते-जुलते भजन...