दुनिया चलाने वाला घुटनों से चल रहा है

  • Duniya Chalane Wala Ghutno Se Chal Raha Hai

दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
जसोदा की गोद में जो, दिन रात पल रहा है ,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,

मासूम सा है चेहरा, दीखता है भोला भाला,
मासूम सा है चेहरा, दीखता है भोला भाला,
सूरत से सांवला है , मुख पर मगर उजाला,
अपनी अदा से देखो वो सबको ही छल रहा है,
अपनी अदा से देखो
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,

हाथों में सोहे कंगन और पावों में पैंजनियां
हाथों में सोहे कंगन और पावों में पैंजनियां
कुण्डल है कान में कमर पे सोहे करधनिया,
खाने को मिश्री माखन
खाने को मिश्री माखन वो कब से मचल रहा है ,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,

गल मोतियन की माला, पट लाल वस्त्र पीला,
गल मोतियन की माला, पट लाल वस्त्र पीला,
करते तरह तरह की जग में प्रभु है लीला ,
अपने चेहेतों की वो किस्मत बदल रहा है ,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
जसोदा की गोद में जो, दिन रात पल रहा है ,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है,
दुनिया चलाने वाला, घुटनों से चल रहा है

मिलते-जुलते भजन...