श्री राधे कृष्णा स्वीकारो ये प्रणाम

  • Shri Radhe Krishna Sweekaro Ye Pranam

सुख में सुमीरू दुख में सुमीरू
राधे कृष्णा राधे कृष्णा नाम
श्री राधे कृष्णा स्वीकारो ये प्रणाम
प्रणाम मेरा स्वीकारो ये प्रणाम।।

सुख में सुमिरु दुख में सुमिरु
राधे कृष्ण राधे कृष्ण नाम
श्री राधे कृष्ण स्वीकारो ये प्रणाम
प्रणाम मेरा स्वीकारो ये प्रणाम

घर में बनाया मैंने मंदिर
नाथ बसो मेरे हृदय अंदर
आठ प्रहर आठो याम
प्रणाम मेरा स्वीकारो ये प्रणाम
स्वीकारो ये प्रणाम

जग में भटकती है माया
करदो हमपर छत्र की छाया
मन भटकाए कलयुग डराए
श्री राधे कृष्ण स्वीकारो ये प्रणाम

प्रणाम मेरा स्वीकारो ये प्रणाम
स्वीकारो ये प्रणाम

कंस डराए डराते हैं रावण
नाम जपू राधे कृष्ण का पावन
पाप के मेला में मानव अकेला
कैसे करूं संग्राम
श्री राधे कृष्ण स्वीकारो ये प्रणाम

प्रणाम मेरा स्वीकारो ये प्रणाम
स्वीकारो ये प्रणाम

जिसपे कृपा करे बांके बिहारी
सुख में उमरिया बीते सारी
बांके बिहारी सुनो अरजी हमारी
विनती करे सुबह शाम
श्री राधे कृष्ण स्वीकारो ये प्रणाम

प्रणाम मेरा स्वीकारो ये प्रणाम
स्वीकारो ये प्रणाम

मिलते-जुलते भजन...