राधे राधे जपे जा सुबहो शाम ब्रज की गलियों में

  • Radhe Radhe Jape Jaa Subah Shaam Braj Ki Galiyon Mein

राधे राधे श्याम मिलादे
राधे राधे श्याम मिलादे।।

राधे राधे जपे जा सुबहो शाम ब्रज की गलियों में,
चाहे ढल जाए जीवन की शाम ब्रज की गलियों में।।

वृन्दावन को छोड़ कन्हैया दूर कभी ना जावे,
जो गावे श्री राधे राधे वाके संग हो जावे,
मुरली कान्हा की बाजे आठों याम,
ब्रज की गलियों में,
राधे राधे जपे जा सुबहो शाम ब्रज की गलियों में ।।

जिसकी मर्जी के बिन जग में पत्ता ना हिल पावे,
धरती का चप्पा चप्पा जिसकी रचना कहलावे,
उसे कहते हैं राधे का गुलाम,
बीरज की गलियों में,
राधे राधे जपे जा सुबहो शाम वीरज की गलियों में |

जिसने ब्रज को देखा उसने बातें हैं ये मानी,
यमुना यम को दूर करे,भव तारे राधे रानी,
कण-कण में है चारो धाम,
ब्रज की गलियों में,
राधे राधे जपे जा सुबहो शाम वीरज की गलियों में ।।

सूरज ब्रज के कण कण में बस राधे राधे गूंजे,
भूल के सारी दुनिया जो राधे चरणों को पूजे,
उन्हें मिल जाता है घनश्याम,
ब्रज की गलियों में,
राधे राधे जपे जा सुबहो शाम वीरज की गलियों में ।।

राधे राधे श्याम मिलादे
राधे राधे श्याम मिलादे।।

राधे राधे जपे जा सुबहो शाम ब्रज की गलियों में,
चाहे ढल जाए जीवन की शाम ब्रज की गलियों में।।

मिलते-जुलते भजन...