ना डिस्को जायेगे न होटल जायेगे
ना डिस्को जायेगे न होटल जायेगे,
नया साल सांवरिया तेरे दर पे मनायेगे,
मीठे मीठे भजनो से तुझको रिजाये,
सवाली सूरत पे कान्हा दिल को लुभाये,
तेरी मोरछड़ी का झाड़ा लगवाएगे,
नया साल सांवरिया तेरे दर पे मनायेगे
भजनो की धुन पे यु ठुमके लगाए
दुनिया के सारे दुःख हम भूल जाये,
खुद तो नाचे बाबा तुझको भी नचायेगे,
नया साल सांवरिया तेरे दर पे मनायेगे
नया साल जो भी तेरे दर पे मनाता
सारी उम्र फिर वो मौज उडाता,
संजय सारी उमरिया तेरे संग ही बितायेगे,
नया साल सांवरिया तेरे दर पे मनायेगे
ना डिस्को जायेगे न होटल जायेगे,
नया साल सांवरिया तेरे दर पे मनायेगे


