ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन

  • Ye To Angoothi Mere Praano Se Pyari Isse Laya Hai Kaun

ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन
मेरे रघुवर की, रघुवर की

माता भी छोड़े, पिता भी छोड़े
छोड़े भी जनकपुरी मेरे बाबुल
ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी

संग भी छोड़ा मैंने, साथ भी छोड़ा
छोड़ी संग सखी मेरे बचपन की
ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी

सास भी छोड़ी मैंने, ससुर भी छोड़े
छोड़ी अवधपुरी, छोड़ी अवधपुरी
मेरे रघुवर की, रघुवर की
ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी

राम भी छोड़े मैंने, लक्ष्मण भी छोड़े
छोड़ी पंचवटी मेरे रघुवर की, रघुवर की
ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी

तुलसीदास आशा रघुवर की
इसे लाए हनुमान, इसे लाए हनुमान
अपने रघुवर की, रघुवर की

ये तो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन
मेरे रघुवर की, रघुवर की

मिलते-जुलते भजन...