तेरी भक्ति में प्रभु राम मैं पागल हो जाऊ
दिन रात सुबह शाम तेरा रटती रहूँ नाम और कुछ न चाहूँ,
तेरी भक्ति में प्रभु राम मैं पागल हो जाऊ।।
तेरे नाम के बिना शुरू न मेरा कोई काम हो,
तन में भी मेरे राम हो और मन में भी मेरे राम हो,
दर्शन जिन्हे हो जाए सपनो में रात को आये जब मैं सो जाऊ,
तेरी भक्ति में प्रभु राम मैं पागल हो जाऊ।।
मैं छोटी सी दास तुम्हारी तुम मालिक संसार के,
शरण तुम्हारी आन पड़ी हु मैं दुनिया से हार के,
सब को मैंने आजमाया तेरा नाम है ठंडी छाया सकूँ इस में पाऊं,
तेरी भक्ति में प्रभु राम मैं पागल हो जाऊ।।
इस जीवन में मेरी अपनी ना कोई पहचान है ,
ये चंचल बंजारा प्रभु जी इक बालक नादान है,
तेरे नाम का इक सन्देश लिख ता है फौजी सुरेश दिल से मैं गाऊं,
तेरी भक्ति में प्रभु राम मैं पागल हो जाऊ।।